बुलंदशहर में अर्जुन को गोली मारने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बुलंदशहर के खुर्जा के ककराला चौराहा पर कोर्ट से लौट रहे अर्जुन उर्फ अन्नू को गोली मारने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इसमें दो बदमाश के पैर में गोली लगी, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के पास से तो तमंचे और बाइक बरामद की गई। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को खुर्जा नगर पुलिस व स्वाट टीम देहात एक सूचना के आधार पर ढाकर मोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय चोला रोड की तरफ से बाइक पर तीन संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए, जिनको रूकने का इशारा किया गया तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक को तेजी से लेकर पीला बंबा कच्ची पटरी पर भागने लगे। पुलिस टीम की ओर से बदमाशों का पीछा किया गया। वहीं कुछ दूरी पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। बचाव में पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिनको अपने एक अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया गया। इसमें बदमाशों की पहचान मुकेश निवासी गौतम नगर मोहल्ला सिटी स्टेशन के पीछे, पवन ठाकुर निवासी मौहल्ला सिटी स्टेशन बालाजी मंदिर के पीछे थाना और युवराज उर्फ युधिष्ठिर उर्फ डॉन निवासी मौहल्ला सिटी स्टेशन गली नंबर पांच थाना खुर्जा के रुप में हुई हैं। घायल हुए पवन और मुकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 04, 2025, 10:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बुलंदशहर में अर्जुन को गोली मारने वाले तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार #SubahSamachar