Bareilly News: वाहन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक और दो स्कूटी समेत तमंचा-कारतूस बरामद

बरेली में किला थाना पुलिस ने रविवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। सीओ द्वितीय सोनाली मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संगम गुप्ता उर्फ सिंघम, संजीव सिंह और सचिन सिंह ठाकुर हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच बाइक, दो स्कूटी, दो तमंचे, तीन कारतूस, तीन हजार रुपये नकदी और एक मूर्ति बरामद हुई है। आरोपियों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। सीओ ने बताया कि आरोपी संगम गुप्ता और सचिन सिंह पर छह-छह व संजीव पर चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी दूसरे जिलों में चोरी की वारदात करते थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 30, 2025, 16:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Bareilly News: वाहन चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक और दो स्कूटी समेत तमंचा-कारतूस बरामद #SubahSamachar