हरिद्वार में युवक को गोली मारने वाले फरार तीन अभियुक्त गिरफ्तार

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में फुटबॉल ग्राउंड के पास युवक को गोली मारने की वारदात में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो तमंचे बरामद हुए हैं। इन पर पहले भी हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। अभियुक्त गैंगनुमा तरीके से क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 19, 2025, 18:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हरिद्वार में युवक को गोली मारने वाले फरार तीन अभियुक्त गिरफ्तार #SubahSamachar