Bageshwar: विराट हिंदू सम्मेलन में समाज कल्याण के कार्य करने वाले हुए सम्मानित
बागेश्वर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में जगह-जगह विराट हिंदू सम्मेलन भी किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय में दूसरे सम्मेलन का आयोजन किया गया। धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ओतप्रोत आयोजन में समाज कल्याण के लिए कार्य करने वाले जिले के 17 लोगों को सम्मानित किया गया। सरयू घाट में मार्कंडेय समिति की ओर से आयोजित सम्मेलन में मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला संघ चालक रणजीत सिंह भंडारी ने समाज में सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी का आचरण और नागरिक कर्तव्यों का पालन करने को कहा। कार्यक्रम को बागनाथ मंदिर के महंत पुष्कर गिरि महाराज, पूर्व जिपं अध्यक्ष बसंती देव, कार्यक्रम संयोजक इंद्र सिंह फर्स्वाण ने भी संबोधित किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न धार्मिक भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर किए। कार्यक्रम में युवाओं को निशुल्क सेना भर्ती प्रशिक्षण देने वाले कैप्टन नारायण सिंह उन्यूणी, खिलाड़ी महेंद्र परिहार, एनसीसी कैडेट मानसी विश्वकर्मा, तीलू रौतेली पुरस्कार वितजेता सरस्वती बिष्ट, स्वच्छता अभियान के लिए कुंदन लाल, गो सेवा के लिए पान सिंह मेहता, योग समिति के दीप चंद्र जोशी, पूर्व प्रधान भुवन जोशी, उद्यमी प्रेम जोशी समेत मंजू परिहार, तारा सिंह रावत, इंद्रा कनवाल, पुष्पा परिहार, मंजू वर्मा, गोविंद आदि को सम्मानित किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 12:06 IST
Bageshwar: विराट हिंदू सम्मेलन में समाज कल्याण के कार्य करने वाले हुए सम्मानित #SubahSamachar
