CG News: चोरों ने पंडित को किया बाहर से बंद, फिर मंदिर में कर डाली चोरी; पुलिस जांच में जुटी

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नकुलनार में स्थित शिव मंदिर के साथ ही हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने मंदिर के पुजारी को घर मे बाहर से बंद करते हुए दान पेटी से पैसे चोरी कर फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को सुबह दी गई, जहां पुलिस मामले की जांच में जुटने के साथ ही चोरों की तलाश कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ने बताया कि रोज की तरह मंदिर में पूजा करने के बाद मंदिर को बंद करके चला गया। जहां रात को अज्ञात चोर मंदिर पहुंचे, जहां पहले पुजारी के घर को बाहर से बंद करने के बाद पहले शिव मंदिर के दानपेटी को तोड़ा गया। उसके बाद उसी परिसर में बने हनुमान मंदिर के भी दान पेटी को तोड़कर उसमें जमा पैसे को लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 30, 2025, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


CG News: चोरों ने पंडित को किया बाहर से बंद, फिर मंदिर में कर डाली चोरी; पुलिस जांच में जुटी #SubahSamachar