प्राचीन मां काली मंदिर में लाखों की चोरी, चांदी के मुकुट और 105 किलो के घंटे ले उड़े चोर; VIDEO

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत टांडाकला स्थित प्राचीन मां काली मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मंदिर का ताला काटकर गर्भगृह तक पहुंच गए और मां काली समेत अन्य देवी प्रतिमाओं के चांदी के मुकुट, आभूषण तथा मंदिर में लगे 12 बड़े पीतल के घंटे चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


प्राचीन मां काली मंदिर में लाखों की चोरी, चांदी के मुकुट और 105 किलो के घंटे ले उड़े चोर; VIDEO #SubahSamachar