सिख कौम सरबत दा भला की प्रतीक: जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि सिख धर्म का मूल सिद्धांत सरबत दा भला है और आज के समय में आपसी भाईचारे को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। वह गुरुद्वारा मंजी साहिब में कथा के दौरान संगत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने हालिया न्यूजीलैंड दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हुआ विरोध किसी समुदाय का नहीं, बल्कि कुछ शरारती तत्वों की साजिश थी। उन्होंने बताया कि वहां के प्रमुख नेताओं ने सिख सिद्धांतों का सम्मान करते हुए भविष्य में नगर कीर्तन में श्रद्धा से शामिल होने का भरोसा दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 12:51 IST
सिख कौम सरबत दा भला की प्रतीक: जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज #SubahSamachar
