गुरुग्राम में बस स्टैंड के पास गोशाला का सीवर कई दिनों से हो रहा ओवरफ्लो
गुरुग्राम में बस स्टैंड के पास स्थित गोशाला का सीवर कई दिनों से ओवरफ्लो हो रहा है जिससे लोगों को आवाजाही करने में कई लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही पास के दुकानदारों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही रोजाना गो की सेवा करने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। दुकानदारों ने बताया कि कई बार बदबू ज्यादा होने के कारण दुकान पर रहना मुश्किल हो जाता है। नगर निगम को कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई स्थायी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 20:41 IST
गुरुग्राम में बस स्टैंड के पास गोशाला का सीवर कई दिनों से हो रहा ओवरफ्लो #SubahSamachar
