सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में मातृ भारती गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, बिधियानी, खलीलाबाद में शुक्रवार को विद्या भारती की योजना के अंतर्गत मातृ भारती गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय की मातृ भारती प्रमुख अल्का राय ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए कहा कि मातृशक्ति परिवार, विद्यालय और समाज की संस्कारवाहक शक्ति है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रभाव के निर्माण में माताओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मातृ भारती इसी उद्देश्य की पूर्ति का सशक्त मंच है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 18:20 IST
सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में मातृ भारती गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ। #SubahSamachar
