Shimla: पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने मांगों को अनदेखा करने पर जताया रोष
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से गुरुवार को रोटरी टाउन हाल में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से उनकी मांगों को अनदेखा करने की कड़ी निंदा की। समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला में आयोजित विधानसभा के दौरान पेंशनरों ने अपनी मांगों के लिए सरकार के खिलाफ रैली निकाली थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद एक हफ्ते की भीतर उन्हें वार्ता के लिए बुलाया जाएगा, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री ने उसके बारे में कोई भी बातचीत नहीं की है। सुरेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि 17 दिसंबर से पहले पेंशनरों की जेससी की बैठक आयोजित करें, यदि इससे पहले जेसीसी की बैठक आयोजित नहीं की गई तो पेंशनर सचिवालय का घेराव करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 11, 2025, 12:32 IST
Shimla: पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने मांगों को अनदेखा करने पर जताया रोष #SubahSamachar
