नगरपालिका ने पोस्टमार्टम रोड से हटवाया अतिक्रमण
नगरपालिका प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के पोस्टमार्टम रोड से अतिक्रमण हटवाया। जेसीबी और ट्राली लेकर पहुंचे अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के चेतावनी दी। इस पर कुछ ने अतिक्रमण हटाया, बाकी का सामान ट्राली पर लाद कर कर्मचारी लेते गए। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम रोड पर अतिक्रमण किए लोगों से अपना सामान हटाने को कहा। इस पर कई लोगों ने सामान हटा लिया। कुछ लोग सामान नहीं हटाए। इस पर कर्मचारी और मजदूरों ने मिलकर अतिक्रमण के सामान को ट्राली पर रख लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 14:04 IST
नगरपालिका ने पोस्टमार्टम रोड से हटवाया अतिक्रमण #SubahSamachar
