महेंद्रगढ़: स्टेट हाईवे से 11 हट्टा बाजार तक सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका ने तोड़े पक्के अतिक्रमण

स्टेट हाईवे से 11 हट्टा बाजार तक 49 लाख रुपये की लागत चल रहे सड़क निर्माण कार्य में बाधा बने पक्के अतिक्रमण पर वीरवार को नगरपालिका का बुल्डोजर चला। नगर पालिका की ओर से सड़क निर्माण से पहले सड़क के दोनों तरफ से पक्के अवैध निर्माण तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका जेई नवदीप ने बताया कि नगर पालिका की ओर से स्टेट हाइवे से 11 हट्टा बाजार तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। अब सड़क निर्माण की चौड़ाई बढ़ाने के लिए पक्के अतिक्रमण को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। मोहल्ला सराय में बुलडोजर के माध्यम से सड़क के दोनों तरफ पक्के चबूतरे तोड़ना शुरू कर दिया गया है। पक्के चबूतरे तोड़ने के लिए कई बार मोहल्लावासियों के बीच नपा कर्मचारियों के साथ कहासुनी होने से कार्य बीच में रोकना पड़ा था। वीरवार को एक बार फिर से पक्के अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। अगर इस बार कोई भी मोहल्लावासी रोकने का कार्य करेगा उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा। चौड़ाई बढ़ने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बता दें कि अक्तूबर माह में विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। दो माह में सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह सड़क इंटरलॉकिंग टाइलों की बनाई जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 20, 2025, 20:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


महेंद्रगढ़: स्टेट हाईवे से 11 हट्टा बाजार तक सड़क निर्माण के लिए नगर पालिका ने तोड़े पक्के अतिक्रमण #SubahSamachar