हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से हरित हरिद्वार अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। आगामी कुंभ मेले को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल स्वरूप प्रदान करने के लक्ष्य के साथ शुरू किए गए इस अभियान के तहत अखाड़ों, आश्रमों, सड़कों, घाटों, राष्ट्रीय राजमार्गों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। साधु-संतों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 20:34 IST
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम #SubahSamachar
