डीआईजी रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन का किया दौरा, माघ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

डीआईजी रेलवे ने कहा कि देश भर से संगम स्नान करने आने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसके लिए जीआरपी ने तैयारी कर ली है। पिछले महाकुंभ के अनुभवों के साथ तैयारी जा रही है। जरूरत बड़ी तो बाहर से भी फोर्स मंगाई जाएगी। जो बाहर से फोर्स आएगी उसको इस बात का प्रशिक्षण दिया जाएगा कि श्रद्धालुओं के साथ कैसे बातचीत करना है। इसके बाद ही उनकी तैनाती जरूरत के अनुसार की जाएगी। कहा कि जंक्शन के बाहर होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। जिस रूट की गाड़ी स्टेशन पर आएगी उससे संबंधित यात्रियों को जंक्शन के अंदर प्रवेश दिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2025, 14:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


डीआईजी रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन का किया दौरा, माघ मेले की तैयारियों का लिया जायजा #SubahSamachar