झांसी किले से तिरंगा फहराकर डीएम ने दिया एकता का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने ऐतिहासिक झांसी किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने देश की आजादी के लिए अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान और उनके योगदान को हमेशा याद रखना हम सभी का दायित्व है। डीएम ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम सभी को एकजुट होकर भारत के विकास और निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए। इसमें झांसी जनपद अग्रणी भूमिका निभाए, यही हमारा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। आपसी सहयोग, एकता और जिम्मेदारी के साथ हम झांसी के साथ-साथ पूरे देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 06:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झांसी किले से तिरंगा फहराकर डीएम ने दिया एकता का संदेश #SubahSamachar