24 लाख रुपये की लागत से बन रहा है शवदाह गृह

भटनी क्षेत्र के डुमरी गांव में शवदाह गृह निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 24 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस शवदाह गृह में आधुनिक सुविधाएं शामिल की जा रही हैं। इसके साथ ही परिसर में शेड, चबूतरा, पानी की व्यवस्था, शौचालय और प्रतीक्षालय भवन भी बनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से अंतिम संस्कार के लिए लोगों को खुले स्थानों पर व्यवस्था करनी पड़ती थी, जिससे बारिश के मौसम में काफी दिक्कतें होती थीं। वहीं दूर-दराज से आने वाले परिजनों को भी ठहरने और बैठने के लिए सुविधा नहीं मिल पाती थी। इस निर्माण कार्य से गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 09, 2025, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


24 लाख रुपये की लागत से बन रहा है शवदाह गृह #SubahSamachar