गिड़गिड़ाते रहे बच्चे, पैरों में गिर गए थे, फिर भी नहीं पसीजा हमलावरों का दिल

चक्कर की मिलक में रामगंगा किनारे बने मकान में सोमवार की रात आठ बजे हुई घटना ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। मात्र 16 हजार रुपये को लेकर पनपे विवाद में पड़ोसी के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजा और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। बेटी अफ्शा और बेटा आतिफ गिड़गिड़ाते रहे। हमलावरों के पैरों में गिर गए। लेकिन फिर भी हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। राजा और फराह की मौत होने तक चाकू से वार करते रहे। आठ साल की अफ्शा ने पुलिस को बताया कि उन लोगों को भी पीटा। राजा की बेटी अफ्शा और आतिफ इस घटना से इतने भयभीत हैं कि उनकी सिसकियां अब तक नहीं रुक पा रही हैं। दोनों भाई बहन घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने पुलिस, दादा और चाचा समेत परिवार के अन्य लोगों को घटना के एक एक पल के बारे में बताया। अफ्शा ने बताया कि छोटे भाई अब्बास की कई दिन से तबीयत खराब चल रही थी। सुबह पापा काम पर चले गए थे। शाम को घर आए थे। मां दिन भर अब्बास के पास ही चारपाई पर बैठी रही थी। मम्मी पापा अब्बास की दवाई लेकर आए थे। घर में आकर पापा एक चारपाई पर बैठे थे। दूसरे चारपाई पर मां और अब्बास थे। मैं और दूसरा भाई मकान के बाहर मौजूद थे। अभी घर में खाना भी नहीं बना था। इसी दौरान आरोपी हमारे घर में घुस आए। उन्होंने पापा से मारपीट शुरू कर दी थी। शोर शराबा होने पर अब्बास रोने लगा तो मां ने उसे गोद में ले लिया और पिता को बचाने लगी थी। हम दोनों भाई बहन भी कमरे में आ गए थे। आरोपियों ने पिता को चाकू से हमला कर दिया। मां बचाने आई तो उन पर भी वार किए थे। अफ्शा और उसका भाई आरोपियों ने सामने गिड़ड़िाए की हमारे मां बाप को छोड़ दो लेकिन आरोपियों को कोई रहम नहीं आया। भाई बहन ने चीख पुकार मचाई और भागकर पड़ोस में रह रहे चाचा सुहेल और दादा नसीम को बुलाने गए। इसके बाद आस पड़ोसके लोग भी आ गए लेकिन जब तक हत्यारोपी मौके से भाग गए थे। कमरे में ही दोनों की लाशें पड़ी थीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 21, 2026, 20:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गिड़गिड़ाते रहे बच्चे, पैरों में गिर गए थे, फिर भी नहीं पसीजा हमलावरों का दिल #SubahSamachar