कृष्ण-सुदामा की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर
पौली ब्लॉक के मूडाडीहा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में अच्यतुप्रपन्नाचार्य महाराज ने कथा श्रवण कराते हुए सुदामा चरित्र में भगवान के स्वधाम गमन की लीला और परीक्षित मोक्ष की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब भगवान को भक्तों पर कृपा करनी होती है तो भक्तों की परीक्षा लेते हैं। तो भगवान संसार की सारी विपत्तियां उसके ऊपर डाल देते हैं कुछ लोग तो विपत्तियों में उलझ कर भगवान को भूल जाते हैं और जो लोग भगवान का भजन करना नहीं छोड़ते हैं भगवान उसको अपने समान धनवान बना देते हैं इसी प्रकार सुदामा जी के साथ भी हुआ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 12:31 IST
कृष्ण-सुदामा की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर #SubahSamachar
