रेवाड़ी: स्कूटी फिसलने से टेंट कारोबारी के बेटे की मौत, डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकराया सिर
रेवाड़ी। शहर के झज्जर रोड फ्लाईओवर के पास बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में टेंट कारोबारी के 19 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसलने के बाद युवक का सिर डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। मृतक भजन का बाग निवासी मयंक सोनी (19) है। वह शहर के टेंट कारोबारी नवनीत सोनी का बड़ा बेटा था। मयंक गुरुग्राम स्थित एसजीटी विश्वविद्यालय में बी-फार्मेसी प्रथम वर्ष का छात्र था। परिवार में उसके अलावा छोटा भाई वंश है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 16:56 IST
रेवाड़ी: स्कूटी फिसलने से टेंट कारोबारी के बेटे की मौत, डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे से टकराया सिर #SubahSamachar
