यमुनानगर: तेजली खेल परिसर बना नशेड़ियों का अड्डा, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
खिलाड़ियों के लिए बनाए गए तेजली खेल परिसर की हालत इन दिनों बद से बदतर होती जा रही है। यहां खिलाड़ियों की प्रैक्टिस जहां रोजाना होती है, वहीं स्टेडियम के कई हिस्सों में नशेड़ियों का कब्जा जैसा हाल देखने को मिल रहा है। परिसर के कोनों में जगह-जगह पड़ी सीरिंज इस बात का बड़ा सबूत हैं कि यहां देर रात नशेड़ी खुलेआम नशा कर रहे हैं। सीरिंज बनी खतरा, खिलाड़ी असुरक्षित महसूस कर रहे खेल परिसर में मिलने वाली इन सीरिंज को देखकर खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि कोच भी दहशत में हैं। रोजाना प्रैक्टिस के दौरान यह डर बना रहता है कि कहीं कोई घायल न हो जाए या इनसे कोई संक्रमण का खतरा न पैदा हो जाए। अधिकारियों का रोजाना आना-जाना, फिर भी हालात खस्ता सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह वही स्टेडियम है जहां अधिकारियों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है, लेकिन फिर भी सुरक्षा व्यवस्था शून्य दिखाई देती है। नशेड़ियों के आने-जाने पर रोक नहीं, न ही रात को कोई निगरानी व्यवस्था। खिलाड़ियों की सुविधाओं के साथ सुरक्षा भी खतरे में तेजली खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं की कमी का मुद्दा पहले भी उठ चुका है, लेकिन अब सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। माता-पिता अपने बच्चों को यहां भेजने में हिचकिचा रहे हैं, जबकि खिलाड़ी खुद भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने की प्रशासन से कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि खेल परिसर के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और अंदर सीसीटीवी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाए, ताकि नशेड़ियों की आवाजाही पर रोक लग सके। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह खेल परिसर खिलाड़ियों के भविष्य की बजाय नशेड़ियों का स्थाई ठिकाना बनकर रह जाएगा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2025, 17:07 IST
यमुनानगर: तेजली खेल परिसर बना नशेड़ियों का अड्डा, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल #SubahSamachar
