बहादुरगढ़ में तहसीलदारों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी, रजिस्ट्री प्रक्रिया धीमी; लोगों को हो रही परेशानी
हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की पेन-डाउन हड़ताल बहादुरगढ़ तहसील में आज (मंगलवार) भी जारी रही। इससे राजस्व संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के आदेश पर एसडीएम द्वारा रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन पेपरलेस सिस्टम में तकनीकी कारणों या सीमित पहुंच के चलते आवेदन बहुत कम आ रहे हैं। मंगलवार को पोर्टल पर केवल 2 रजिस्ट्रियां दर्ज हुईं, जबकि 4 के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनकी शाम तक रजिस्ट्री पूरी होने की संभावना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 12:27 IST
बहादुरगढ़ में तहसीलदारों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी, रजिस्ट्री प्रक्रिया धीमी; लोगों को हो रही परेशानी #SubahSamachar
