दाह संस्कार में आए किशोर की गंगा में डूबने से मौत, युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटावर घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए हर्ष पटेल (15) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। वहीं, पड़ोस में रहने वाला अजीत पटेल 19 वर्ष डूब गया। अजीत की खोजबीन में एनडीआरएफ के गोताखोर और रोहनिया पुलिस लगी हुई है। शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी हर्ष और अजीत पटेल की डूबने की घटना के बाद से दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 09:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दाह संस्कार में आए किशोर की गंगा में डूबने से मौत, युवक की तलाश में जुटी एनडीआरएफ #SubahSamachar