सर्पदंश से किशोर की हालत बिगड़ी, भर्ती
सर्पदंश से किशोर की हालत बिगड़ गई। तत्काल किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया गया और उपचार शुरू किया गया। तहसील क्षेत्र के केसरपुर गांव के रहने वाले पर्वत सिंह यादव ने बताया कि इनका बेटा उदय कुमार (14) खेल रहा था। खेलते समय एक सांप ने सीधे पैर में नीचे डंस लिया। हालत बिगड़ने पर तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने किशोर के एंटी स्नैक वेक्सीन लगाई और उसके बाद ड्रिप लगाकर भर्ती कर लिया। डॉक्टर ने बताया कि किशोर की हालत में कुछ सुधार है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 20:43 IST
सर्पदंश से किशोर की हालत बिगड़ी, भर्ती #SubahSamachar
