Pilibhit: प्रेमी से शादी की जिद पर टंकी पर चढ़ी किशोरी; देखें वीडियो

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को 17 वर्षीय किशोरी अपने प्रेमी से शादी की जिद पर पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस और प्रेमी के समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। किशोरी को टंकी पर चढ़ा देख ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों के समझाने के बावजूद वह अपनी जिद पर अड़ी रही। पुलिस ने प्रेमी को बुलाया, जो टंकी पर चढ़कर किशोरी को नीचे लेकर आया। महिला सहायता डेस्क की टीम ने किशोरी की काउंसलिंग की और उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 11:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Pilibhit: प्रेमी से शादी की जिद पर टंकी पर चढ़ी किशोरी; देखें वीडियो #SubahSamachar