VIDEO: प्रवासी पक्षियों की गतिविधियां जानने जोधपुर झाल पहुंचा वनाधिकारियों का दल
आगरा-मथुरा जनपद सीमा के मध्य फरह के निकट स्थित जोधपुर झाल वेटलैंड के प्रभावी और वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पहले दिन मथुरा स्थित सभागार में तकनीकी तो दूसरे दिन जोधपुर झाल वेटलैंड पर प्रायोगिक प्रशिक्षण हुआ।जोधपुर झाल वेटलैंड पर इन दिनों यहां बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी आए हुए हैं। इन्हीं के बीच बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी के विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने प्रवासी पक्षियों की हेबिटाट विविधता, प्रवास–चक्र, प्रवासी मार्ग, फ्लाइट पैटर्न, माइग्रेशन मोनिटरिंग मैथड, फ्लाईट कॉल तथा व्यवहारिक पारिस्थितिकी पर विस्तृत वैज्ञानिक प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों को पीपीटी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय प्रवासी मार्गों और वेटलैंड संरक्षण में उनकी भूमिका से परिचित कराया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 05, 2025, 16:50 IST
VIDEO: प्रवासी पक्षियों की गतिविधियां जानने जोधपुर झाल पहुंचा वनाधिकारियों का दल #SubahSamachar
