विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना, सौंपा पत्रक; VIDEO
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। मांग पत्र में उल्लेख किया है कि हम लोगों की समस्याएं विगत कई वर्षों से लंबित है। जिसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से बार-बार वार्ता करने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण अब तक नहीं हुआ। धरनारत शिक्षकों ने चेताया कि यदि हम लोगों के समस्याओं का निस्तारण तत्काल नहीं किया जाता है तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने मांग किया कि एनपीएस का राज्यांश ब्याज सहित अपडेट किया जाए। एनपीएस से पुरानी पेंशन में शामिल किए शिक्षकों के एनपीएस की धनराशि को ब्याज सहित जीपीएफ में जमा कराया जाए। विषय-विशेषज्ञ शिक्षक जो ओपीएस में आए है उनका विकल्प पत्र भरवाकर 20 अप्रैल से पहले निदेशालय भेजने सहित अन्य मांगे शामिल है। धरना सभा को केपी सिंह, अश्विनी तिवारी, अरुण कुमार, जयंत सिंह, अनुज सिंह, चंद्रप्रकाश पांडेय, राजेंद्र सिंह, अनिल सिंह, वेदप्रकाश, संजय वर्मा आदि रहे। अध्यक्षता आनंद मोहन सिंह तथा संचालन रामविलास यादव ने किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 16:40 IST
विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना, सौंपा पत्रक; VIDEO #SubahSamachar
