शिक्षक एमएलसी चुनाव: 17 जिलों के 200 बूथों पर मतदान शुरू
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। चुनाव में 17 जिलों के 54,910 शिक्षक मतदाता 200 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मैदान में 16 प्रत्याशी हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। पहली मतदाता डॉ. चारू ने पुरानी पेंशन के मुद्दे को मतदान की वजह बताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 08:38 IST
शिक्षक एमएलसी चुनाव: 17 जिलों के 200 बूथों पर मतदान शुरू #SubahSamachar
