टप्पल अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस के पास पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शाका गिरफ्तार
अलीगढ़ के टप्पल थाना पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर बदमाश ओमप्रकाश उर्फ शाका यमुना एक्सप्रेस के पास होकर आने वाला है, सूचना पर पुलिस ने यमुना एक्स्प्रेसवे के घांघौली कट के पास पहुंची तभी वहां उसका सामना ओमप्रकाश उर्फ शाका से हो गया, शाका ने पुलिस की गाड़ी को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया, जवाब में इस बार पूरी तैयारी से आई टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें पैरों में गोलियां लगने से शाका बुरी तरह घायल हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 04, 2025, 11:51 IST
टप्पल अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस के पास पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शाका गिरफ्तार #SubahSamachar
