Tanda Medical College News: बारिश से टीबी वार्ड में भरा पानी, मरीजों को हुई भारी परेशानी

हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के बीच डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (टांडा) की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद अस्पताल के टीबी वार्ड में पानी घुस गया, जिससे वहां भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वार्ड के भीतर जलभराव होने से मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई मरीजों और उनके परिजनों को बिस्तर, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाना पड़ा। पानी भरने के कारण वार्ड में इलाज और आवाजाही भी प्रभावित हुई। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जिस अस्पताल में गंभीर और संक्रामक बीमारियों का इलाज होता है, वहां इस तरह की स्थिति चिंताजनक है। उनका आरोप है कि हर मानसून के दौरान अस्पताल में जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों और मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्थायी उपाय किए जाएं, ताकि मरीजों को इलाज के दौरान अतिरिक्त परेशानियों का सामना न करना पड़े।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 09:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Tanda Medical College News: बारिश से टीबी वार्ड में भरा पानी, मरीजों को हुई भारी परेशानी #SubahSamachar