स्वामी रामदेव ने कहा- उत्तर प्रदेश में योगी ही योगी चल रहा है, VIDEO
नगर के सिकटिया स्थित स्कूल में भारत की शिक्षा का, भारत की चिकित्सा का और भारत का वसुदैव कुटुंबकम के विचार का वर्चस्व पूरी दुनिया में है। ये तो होना ही चाहिए। आप मुझे योगी के नाम से जानते हैं। उत्तर प्रदेश में योगी ही योगी हो रहा है। हम योग वाले योगी है वो राजयोग वाले योगी हैं। वो हटयोग की परंपरा के योगी हैं और हम भारत की सनातन परंपरा और भारत के हर जाति वर्ग समुदाय और सारे पूर्वजों के साझी परंपरा के योगी हैं। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो हम सबके भीतर एक ही आत्मा है। जाति, वर्ग और समुदाय के बीच हम सबको बांट दिया गया है। भारतीय शिक्षा बोर्ड इस देश को एकता में बांधने वाला बोर्ड है। जो तमाम तरह का विभाजन चल रहा है। विभाजन से किसी के राजनीतिक मंसूबे पूरे हो सकते हैं विभाजन से देश टूटता है ना। हम सभी एकता की बात करते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 12:09 IST
स्वामी रामदेव ने कहा- उत्तर प्रदेश में योगी ही योगी चल रहा है, VIDEO #SubahSamachar
