सुजानपुर: चौकी जमवाला की वर्षा शालिका पर फिर से छत डालने का कार्य शुरू

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत चौकी जमवाला में वर्षा शालिका में फिर से छत डालने का कार्य शुरू हो गया है। बीते सप्ताह विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने वर्षाशालिका का औचक निरीक्षण करके संबंधित ठेकेदार को फिर से छत उखाड़कर नए सिरे से टिनशेड डालने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के बाद ठेकेदार ने फिर से टिन डालने का कार्य शुरू कर दिया है। अब शालिका में यात्रियों को बैठने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं ताकि आम जनता को लाभ मिल सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 18:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सुजानपुर: चौकी जमवाला की वर्षा शालिका पर फिर से छत डालने का कार्य शुरू #SubahSamachar