पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सोनीपत में एसयूसीआई ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) जिला कमेटी की तरफ से वीरवार को पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एसयूसीआई के कार्यकर्ताओं ने ककरोई चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के राज्य कमेटी सदस्य ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अनेक बार डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के जो दाम बढ़ाए हैं यह जन विरोधी कदम है। भाजपा राज में तेल व गैस कंपनियां लगातार हजारों-करोड़ों रुपये का मुनाफा कमा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार सस्ता होता जा रहा है। सरकार ने मुनाफे के लिए जनता पर पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाकर उनके जीवन को और भी संकट में डाल दिया है। उन्होंने अमेरिका के साथ की गई डील को जनविरोधी बताया। इस दौरान मास्टर नफे सिंह, रणधीर सिंह, डॉ. सत्यपाल रांगी, जयकरण, इंद्र सिंह, धर्मवीर, बलबीर खटक, बलबीर सैनी भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 11:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ सोनीपत में एसयूसीआई ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला #SubahSamachar