रथ पर सवार रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण को देखने के लिए उमड़ी भीड़
बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राष्ट्र श्री हनुमंत कथा से पहले सोमवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पांच हजार से अधिक महिलाओं ने सिर पर कलश और श्री फल लेकर पूरे शहर में भ्रमण किया। घुड़सवार, रथ, डीजे आदि के साथ हजारों लोग चल रहे थे। रथ पर सवार रामानंद सागर के रामायण सीरियल के राम (अरुण गोविल), सीता ( दीपिका चिखलिया) और लक्ष्मण (सुनील लहरी) को देखने के लिए लोग आतुर दिखे। मंगल कलश यात्रा मुट्ठीगंज से निकलकर शहर के कई इलाकों से होते हुए रामबाग पथरचट्टी रामलीला मैदान पहुंची।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 14:10 IST
रथ पर सवार रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण को देखने के लिए उमड़ी भीड़ #SubahSamachar
