पठानकोट के छात्र ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की, अकादमी में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
जिले के हलका भोआ अधीन आते गांव भरयाल लाहड़ी स्थित एक अकादमी के छात्र ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। यह उपलब्धि हासिल करने के बाद सुखमनजीत सिंह मान जब अकादमी पहुंचे तो प्रिंसिपल और मैनेजमेंट कमेटी ने उनका भव्य स्वागत किया। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अकादमी के शिक्षकों और माता-पिता के सहयोग को दिया। सुखमनजीत ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना सेना अधिकारी बनने का था। अकादमी के शिक्षकों ने उन्हें प्रेरित किया और माता-पिता ने भी पूरा समर्थन दिया। कहा कि अकादमी में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मोहाली के एक संस्थान से विशेष प्रशिक्षण लिया। इसी के परिणामस्वरूप उन्होंने एनडीए परीक्षा में सफलता प्राप्त की। अब वह सेना में शामिल होकर देश की सेवा करेंगे और अपने देश व स्कूल का नाम रोशन करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 11:04 IST
पठानकोट के छात्र ने एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की, अकादमी में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत #SubahSamachar
