फरीदाबाद: नशे में चालक ने सिर फोड़ा, चालकों की हड़ताल से दो घंटे सेवाएं रहीं ठप

फरीदाबाद के गांव मंझावली रूट पर चलने वाली 933 के चालक का मंगलवार को सिटी बस के दूसरे चालक ने पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। आरोप है कि आरोपी चालक नशे की हालत में था। इस घटना के बाद सिटी बस चालकों ने हड़ताल कर दी। जिस वजह से दो घंटे तक बल्लभगढ़ बस डिपो से कोई भी बस संचालित नहीं की गई और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम से उच्च अधिकारी आए और चालक व परिचालक के साथ बैठक हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई और उसके बाद बस का संचालन दोबारा से शुरू किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 09, 2025, 20:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फरीदाबाद: नशे में चालक ने सिर फोड़ा, चालकों की हड़ताल से दो घंटे सेवाएं रहीं ठप #SubahSamachar