VIDEO: ट्रेनी सिपाही की बरात में पथराव...दूल्हे के भाई का फटा सिर, मच गई चीखपुकार
फिरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र के संतोष नगर में शनिवार रात एक विवाह समारोह खून-खराबे में बदल गया। रैपुरा रोड पर किरण मैरिज होम के पास हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुरसंडा से आई ट्रेनी सिपाही बरात पर अराजकों ने पथराव कर दिया। इसमें दूल्हे का भाई संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका सिर फट गया और कंधे की हड्डी टूट गई। इसके कारण दूल्हा-दुल्हन के फेरे रुक गए। हमलावर एक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वाकये के अनुसार सरजीवन नगर निवासी महावीर सिंह की बेटी कविता की बरात सादाबाद, हाथरस से आई थी। दूल्हा सनी ट्रेनी सिपाही है, जो कि मेरठ में तैनात है। सनी की बरात ठार पूठा चौराहा से धूमधाम से चढ़ी। जश्न के माहौल में जब दूल्हे का भाई संदीप बरात में डांस कर रहा था, तभी एक गली से छह हमलावर हाथों में पत्थर लेकर आए और उन्होंने सीधे बारातियों को निशाना बनाया। हमले में एक बड़ा पत्थर सीधे संदीप के सिर में लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस पथराव में तीन अन्य बाराती भी घायल हुए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 30, 2025, 12:44 IST
VIDEO: ट्रेनी सिपाही की बरात में पथरावदूल्हे के भाई का फटा सिर, मच गई चीखपुकार #SubahSamachar
