कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय पशु मेला कल से होगा शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से पशु लेकर पहुंचने लगे पशुपालक

धर्म नगरी में पवित्र ब्रह्म सरोवर के समीप कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला ग्राउंड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु मेला कल शुक्रवार से शुरू होगा। मेले में लगभग 1500 पशु पहुंचेंगे तो वही एक लाख से ज्यादा पशुपालकों के पहुंचने की उम्मीद है जिसके लिए 200 बसों को लगाया गया है। मेले में दूरदराज से पशुपालक पहुंचना शुरू हो गए हैं, जो पशुओं को लेकर पहुंचे हैं। विभिन्न श्रेणियां के 53 तरह के मुकाबले होंगे और इन पशुओं में गाय भैंस भेड़ बकरी ऊंट घोड़ा व सूअर भी शामिल है। कल शुक्रवार को प्रदेश के पशुपालन एवं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मेले का उद्घाटन करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 16:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय पशु मेला कल से होगा शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से पशु लेकर पहुंचने लगे पशुपालक #SubahSamachar