राज्य सूचना आयुक्त बोले- प्रदेश में आरटीआई के 18 हजार मामले लंबित, VIDEO
राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने कहा कि 13 मार्च 2024 से अब तक कुल 25 हजार 381 मामलों की सुनवाई कर निबटारा किया गया है। इस समय आयोग के समक्ष 17 हजार 669 मामले सुनवाई के लिए लंबित हैं। इनमें पूर्वांचल के 10 जनपद में सर्वाधिक मामले सोनभद्र के लंबित हैं। जबकि दूसरे नंबर पर मिर्जापुर में 383, तीसरे नंबर पर गाजीपुर में 382 मामले लंबित हैं। वहीं जौनपुर में 263, आजमगढ़ में 244, वाराणसी में 238, बलिया में 137, चंदौली में 87, मऊ में 64, भदोही में 62 आरटीआई के मामले लंबित हैं। यह जानकारी उन्होंने रविवार को डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 30, 2025, 17:04 IST
राज्य सूचना आयुक्त बोले- प्रदेश में आरटीआई के 18 हजार मामले लंबित, VIDEO #SubahSamachar
