नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, नागरिक मंच ने की स्टाफ बढ़ाने की मांग

नागरिक मंच बहादुरगढ़ ने नागरिक अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मंच संयोजक रामकिशन ने अस्पताल का दौरा करने के बाद बताया कि मरीजों के कार्ड बनाने वाली खिड़की और डॉक्टर को दिखाने के लिए लगने वाली लाइनों में भारी भीड़ रही, जिससे मरीजों, डॉक्टरों और स्टाफ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक, मजदूर, कर्मचारी और महिलाएं बड़ी संख्या में इलाज के लिए पहुंचती हैं, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के कारण उन्हें उचित सुविधा नहीं मिल पा रही। भीड़ के कारण मरीजों की स्थिति और खराब हो रही है। नागरिक मंच ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों व स्टाफ की भर्ती की जाए। साथ ही शौचालय और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। मंच ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान महासिंह, विद्या देवी, रामनिवास नागर, जय नारायण मांडोठी सहित कई मरीज मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 18:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, नागरिक मंच ने की स्टाफ बढ़ाने की मांग #SubahSamachar