Srinagar: छात्र नेताओं ने मांगों का समाधान न होने पर जताया आक्रोश, सुरक्षा कर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की

गेट पर दो बार वार्ता करने पहुंचे कुलपति, छात्र कुलपति सभागार में सभी छात्रों की मौजूदगी में वार्ता करने की मांग पर अड़े श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में छात्रों की समस्याओं के समाधान व विभिन्न मांगों के संदर्भ में छात्र नेताओं ने प्रशासनिक भवन गेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों के मांग को देखते हुए कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह दो बार गेट पर पहुंचे और छात्र संघ के चुने गए पदाधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया लेकिन छात्र नेता कुलपति सभागार में मौके पर मौजूद सभी छात्रों के साथ वार्ता की मांग पर अड़े रहे। बुधवार को प्रशासनिक भवन परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, सचिव अनुरोध पुरोहित के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने कहा कि वह विवि में स्थाई परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति होने के बाद ओएसडी परीक्षा को हटाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनकी सीबीसीएस सिस्टम के दौरान परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों को एक अंतिम अवसर दिए जाने, पीएचडी प्रवेश परीक्षा का पोर्टल एक दिन के लिए खोले जाने व स्मार्ट कक्षाओं के लिए सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग है। कहा वह इन मांगों के संदर्भ में कुलपति से वार्ता करना चाहते थे, लेकिन कुलपति उनसे सभागार में वार्ता नहीं की। इधर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी, डीन प्रो. मोहन पंवार, सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी दो बार छात्रों से वार्ता के लिए गेट पर पहुंचे, लेकिन छात्रों ने कुलपति सभागार में वार्ता की मांग की। इस पर कुलपति के स्तर से चुने गए छात्र संघ पदाधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन छात्र नेता मौके पर मौजूद सभी छात्र नेताओं के साथ वार्ता की मांग पर अड़ गए। कुलपति को परिसर से राजमार्ग तक आना पड़ा पैदल जब छात्र कुलपति से वार्ता करने की मांग पर अड़े हुए थे उसी दौरान कुलपति को जरूरी काम से बाहर भी जाना था, लेकिन छात्रों ने गेट से वाहन बाहर नहीं आने दिया, जिस पर परिसर से राजमार्ग तक कुलपति पैदल ही निकल पड़े और विवि स्टॉप की निजी कार से चौरास परिसर की ओर रवाना हो गए। इसी दौरान विवि का एकअन्य वाहन जब गेट से बाहर आ रहा था तो छात्रों ने उसे रोक दिया। सुरक्षा कर्मियों के बीच में आने पर छात्रों के साथ उनकी धक्का-मुक्की हो गई। किसी तरह मामला शांत हो पाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 19:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Srinagar: छात्र नेताओं ने मांगों का समाधान न होने पर जताया आक्रोश, सुरक्षा कर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की #SubahSamachar