श्रीनगर: भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का का समापन
आतिशबाजी और बैंड की धुनों के बीच भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ श्रीनगर आदर्श रामलीला समिति की रामलीला का शुक्रवार को समापन हो गया। राज्याभिषेक के साक्षी बने श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और भगवान राम से सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम का शुभारंभ नागेश्वर महादेव मंदिर के महंत नितिन पुरी ने रामदरबार की आरती कर किया। इसके बाद आचार्य मधुसूदन घिल्डियाल ने विधिवत पूजन संपन्न कराया। पूजन में संजय जैन मुख्य यजमान रहे। भगवान शिव ने भी भगवान राम की आरती की। राज्याभिषेक के अवसर पर आतिशबाजी और बैंड की धुनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।समापन अवसर पर रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा ने मंच से रामलीला के आय-व्यय का ब्योरा जनता के सामने रखा। इसके बाद भगवान राम ने उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद देते हुए सभी के सुखी और आनंदमय जीवन की कामना की। इसी के साथ इस वर्ष की रामलीला का विधिवत समापन हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:04 IST
श्रीनगर: भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का का समापन #SubahSamachar
