Srinagar: 16 फरवरी को लोकभवन घेराव के लिए हरक सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश

कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत ने यहां प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार एवं अन्य मुद्दों को लेकर 16 फरवरी को प्रस्तावित पार्टी के राजभवन घेराव की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में जोश भरकर बड़ी संख्या में घेराव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सत्ता से भाजपा की विदाई सुनिश्चित करेगा। यहां एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की राजधानी में लगातार हत्याएं हो रही हैं। यहां कानून व्यवस्था बिगड़ गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 18:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Srinagar: 16 फरवरी को लोकभवन घेराव के लिए हरक सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश #SubahSamachar