Video: जोगिंद्रनगर सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा, श्री कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु, उतारी आरती
सनातन धर्म सभा मंदिर जोगिंद्रनगर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में प्रभु श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। कथा स्थल में संगत ने भक्ति रस में डूब कर आराधना की। इस धार्मिक कार्यक्रम में वृंदावन के सुरीले गायक कलाकारों ने मनमोहन भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा वाचक आचार्य अतुल कृष्ण दास ने बताया कि धरती पर जब भी अत्याचार बढ़ा प्रभु श्री कृष्ण अवतार लेकर आए और धर्म की स्थापना की। कहा कि ईश्वर की भक्ति सर्वोपरी है। कष्टों का निवारण भगवान करते हैं। अपने नैतिक जीवन में ईश्वर की अराधना सभी कष्टों को दूर करती है। भागवत कथा से शुरू से मूल पाठ किया कर मुख्य यजमानों ने पूजा-अर्चना की। सनातन धर्म सभा मंदिर के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने बताया कि शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी समाजसेवी विनोद बाबा की स्मृति में सात दिवसीय भागवत कथा का गुणगान किया जा रहा है। 25 मई तक यह धार्मिक कार्यक्रम चलेगा। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्य ओम मरवाह, विजय बाबा, कारोबारी विपन सूद मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 12:17 IST
Video: जोगिंद्रनगर सनातन धर्म सभा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा, श्री कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु, उतारी आरती #SubahSamachar
