झज्जर: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाए जौहर

नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी राजपूत धर्मशाला सेक्टर 6 झज्जर मजदूरों के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का काम कर रही है। रविवार को संस्था के प्रांगण में बच्चों के लिए खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें 87 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने खो-खो, मेंढ़क दौड़, कबड्डी, फुटबॉल, पिट्ठू पारंपरिक खेल खेले। खेल के प्रति बच्चे बहुत उत्साहित नजर आ रहे थे। इस मौके पर राजपूत धर्मशाला की कार्यकारिणी के सदस्य जितेंद्र आर्य ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर भजनलाल, नीटू कुमार, रिशिपाल, पवन कुमार, पूनम व प्रियंका मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि संस्था ने 300 से अधिक बच्चों को स्कूलों के साथ जोड़ा है। 100 से अधिक बच्चे प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक राजपूत धर्मशाला सेक्टर 6 में संस्था की तरफ से चलाई जा रही मुफ्त कक्षाओं में ट्यूशन पढ़ने के लिए आते हैं। समय-समय पर संस्था इन बच्चों और उनके परिवारों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाता है। बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर योग शिविरों का आयोजन किया जाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 07, 2025, 16:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झज्जर: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाए जौहर #SubahSamachar