महेंद्रगढ़: रेल संचालन में संरक्षा के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस सहित किये विशेष प्रबंध

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर एवं बीकानेर मंडल के रेलखंड कोहरे की अधिकता से प्रभावित रहते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे पर लगभग 1500 फॉग सेफ्टी डिवाइस उपलब्ध है। इन सभी में धुंध /कोहरे वाले रेलखंड की जीपीएस मैपिंग कर दी गई है। इस रेलवे के जयपुर एवं बीकानेर मंडल पर प्राय धुंध एवं कोहरे की अधिकता रहती है। इस कारण मंडलों पर अधिक संख्या में फॉग सेफ्टी डिवाइस का प्रयोग किया जाता है। फॉग सेफ्टी डिवाइस को इंजन पर लगा दिया जाता है, यह डिवाइस ऑन होने के बाद जीपीएस प्रणाली द्वारा उस खंड में स्थित सभी सिग्नलों की दूरी के बारे में लोको पायलेट को पूर्व में ही अवगत कराता रहता है। जिससे लोको पायलेट अपनी गाड़ी की स्पीड की नियंत्रित कर संरक्षा सुनिश्चित करता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार सर्दियों के मौसम में कोहरे की अधिकता के दौरान गाड़ी संचालन में संरक्षा एवं सुरक्षा को देखते उत्तर पश्चिम रेलवे पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। संरक्षित रेल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अमिताभ महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने सभी विभागाध्यक्षों को सर्दियों के मौसम में विशेष सतर्कता के साथ कार्य करने के लिए समीक्षा बैठक में भी निर्देशित किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 17, 2025, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


महेंद्रगढ़: रेल संचालन में संरक्षा के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस सहित किये विशेष प्रबंध #SubahSamachar