VIDEO: सपा विधायक ने सदन में गाजीपुर में विश्वविद्यालय बनाने की उठाई मांग

गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक सुहेब अंसारी मन्नू ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उन्हें सदन में जब-जब मौका मिला है उन्होंने जिले के युवा साथियों के लिए विश्वविद्यालय की मांग की आवाज उठाई है। विस क्षेत्र में एनएच-31 पर कठवामोड़ से कोटवा नारायणपुर तक रोज 12-12,18-18 घंटे जाम लगा रहता है। मेरी मांग है कि सड़क का चौड़ीकरण किया जाए या क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराई जाए अ्थवा नो-इंट्री लगाई जाए। इस समस्यद्का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 11:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: सपा विधायक ने सदन में गाजीपुर में विश्वविद्यालय बनाने की उठाई मांग #SubahSamachar