दामाद ने सास को मार डाला, तमंचा देख रुकसाना बोली- यह खिलौना अपनी जेब में रख, आरोपी गिरफ्तार

टीचर कॉलोनी में बुधवार रात आठ बजे रुकसाना अपने घर में खाना बना रही थी। उसके चारों बेटे और तीनों बेटियां भी घर में ही मौजूद थीं। रुकसाना और गुलनवाज के बीच नशे को लेकर बहस चल रही थी। रुकसाना ने उसे नशेड़ी कह दिया था। इसी बात पर उसने अपनी अंटी से तमंचा निकालकर रुकसाना को गोली मारने की धमकी दी लेकिन रुकवाना भी शांत नहीं हुई। बेटी जैनब का कहना है कि मां ने गुलनवाज से कहा कि इस खिलौने को अपनी जेब में रख ले बहुत देखे हैं ऐसे खिलौने। इसके बाद गुलनवाज ने गोली मार दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 07:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दामाद ने सास को मार डाला, तमंचा देख रुकसाना बोली- यह खिलौना अपनी जेब में रख, आरोपी गिरफ्तार #SubahSamachar