Solan: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां राख, ट्रांसफार्मर की स्पार्किंग से लगी आग

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बसंती बाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में दोनों कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक स्पार्किंग हुई, इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहनों को भारी नुकसान हो चुका था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Solan: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पार्किंग में खड़ी दो गाड़ियां राख, ट्रांसफार्मर की स्पार्किंग से लगी आग #SubahSamachar