Solan Hospital: क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें, पर्ची और फीस काउंटर पर घंटों करना पड़ा इंतजार

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मंगलवार को मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण पंजीकरण (पर्ची) और फीस काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। सुबह से ही अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को पर्ची बनवाने तथा फीस जमा कराने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी कतारें हॉल के अंतिम छोर तक पहुंच गईं, जबकि फीस काउंटर पर भीड़ इतनी अधिक रही कि मरीजों को मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। मेडिसिन ओपीडी में भी मरीजों का दबाव साफ दिखाई दिया। सुबह करीब 10:30 बजे तक 160 टोकन जारी किए जा चुके थे। हालांकि उस समय तक ओपीडी में केवल 50 नंबर टोकन वाले मरीजों की जांच चल रही थी। ऐसे में बाद में पहुंचे मरीजों को अस्पताल कर्मियों ने करीब दो घंटे बाद आने की सलाह दी। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने के कारण ओपीडी सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव देखने को मिला। कतारों में खड़े मरीजों ने अपनी बारी आने तक लंबे समय तक इंतजार किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 11:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Solan Hospital: क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें, पर्ची और फीस काउंटर पर घंटों करना पड़ा इंतजार #SubahSamachar