Solan: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा बोले- प्रदेश सरकार ने पैसा खर्च कहां किया इस पर करें श्वेतपत्र जारी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार बीते साढ़े तीन साल में सारा पैसा कहां खर्च किया, इस पर श्वेत पत्र जारी करे। क्योंकि सरकार को केंद्र से भी पैसा आया है, टैक्स का पैसा और लोन लिया है। उस पैसे का कोई हिसाब नहीं है। सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न तो ठेकेदारों की पेमेंट दे रही और न ही विकास हो रहा। सभी कार्य बंद पड़े हैं। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि यह पैसा कहां खर्च किया क्योंकि जनता को शक है कि इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। दूसरा जो प्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को कोस रहे हैं कि वह भेदभाव कर रही है। लेकिन इन्हीं के मंत्री केंद्र का पैसा देने के लिए धन्यवाद कर रहे हैं, तो सरकार यह पहले तय कर ले कि धन्यवाद करना है या कोसना है। सभी एक जैसा करें ताकि जनता गुमराह न हो सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 12:27 IST
Solan: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा बोले- प्रदेश सरकार ने पैसा खर्च कहां किया इस पर करें श्वेतपत्र जारी #SubahSamachar
